Katori Chaat –
Katori Chaat बनाने के लिए काबुली चनो को रात में भिगो दे सुबह कूकर में नमक डाल कर चने गलने तक हलकी आंच पर सिटी लगा ले , अनार छील ले और आलू बोइल्ड कर के छील ले फिर छोटे छोटे पीस कर ले |
बाउल में चने ,आलू ,दही (दही में चीनी डाल कर फेट ले ),गुड इमली की चटनी और पुदीने की चटनी ,चाट फ्रूट का मसाला , काला नमक और पिसा जीरा डाल कर मिक्स कर ले |
प्याज़ ,टमाटर और हरा धनिया बारीक काट ले | प्लेट या ट्रे में कटोरी रख दे चने आलू वाला मिक्सचर कटोरी में डाल दे बारीक कटा प्याज़ और टमाटर (टमाटर के बीज निकाल दे ) डाल दे |
उपर से दही ,गुड इमली की चटनी और पुदीने की चटनी डाल दे अनार के दाने, बारीक सेव , बारीक कटा हरा धनिया डाल दे सबसे उपर चाट फ्रूट का मसाला और पिसा जीरा डाल कर सर्व करे |
Ingredients –
- प्याज़ 1
- टमाटर 2
- काला नमक 1/2 टी स्पून
- काबुली चने 1 कप बोइल्स
- आलू 2 मीडियम
- अनार 1
- बारीक सेव
- दही 200 ग्राम
- गुड इमली की चटनी
- पुदीने की चटनी
- चाट फ्रूट का मसाला 1 टी स्पून
- पिसा जीरा 1 टी स्पून
- कटा हरा धनिया
- कटोरी