चलिए देखते है – Chicken Biryani Recipe
Chicken Biryani Recipe ये बिरयानी बहोत आसान तरीके से बिना यखनी उबाले बनाई जाती है इस रेसिपी से बनी हुयी बिरयानी बहोत जल्दी और टेस्टी बन कर तैयार होती है |
बगोने में तेल हल्का गर्म होने पर प्याज़ डाल कर 2 से 3 मिनट सॉफ्ट होने तक फ्राई कर ले (प्याज़ लाइट ब्राउन या पिंक ब्राउन नहीं करना है ) |
प्याज में दही ,अदरक लसन का पेस्ट कुछ गरम मसाले जीरा ,लौंग ,लाल फूल ,दाल चीनी ,छोटी इलाइची ,काली मिर्च और नमक डाल कर मिक्स कर ले 3 से 4 मिनट पकने दे |
अब धुला हुआ चिकन और हरी मिर्च (मोटी कटी हरी मिर्च ) डाल कर मिक्स कर ले |
पानी और चावल डाल दे ( बासमती चावल को 2 घंटे पहले भिगो दे ) पानी चावलों के उपर तक रखे उबाल आने पर नमक चख ले कम लगे तो डाल दे |
जब पानी 20% रह जाये तो छोटे बाउल में पानी लेकर उसमे केवड़ा और फ़ूड कलर मिला ले और चावलों के उपर डाल दे , अचार का मसाला भी डाल कर अच्छी तरह ढक कर गैस की आंच 10 मिनट के लिए हलकी कर दे |
Ingredients –
- चावल 500 ग्राम
- चिकन 500 ग्राम
- प्याज़ 2 मीडियम
- दही 200 ग्राम
- अदरक लसन का पेस्ट 3 टी स्पून
- नमक स्वादनुसार
- लाल पूल 2
- लौंग 4 से 5
- काली मिर्च 6 से 7
- छोटी इलाइची 4 से 5
- दाल चीनी 2 इंच का टुकड़ा
- जीरा 1/2 टी स्पून
- हरी मिर्च 3 से 4
- फ़ूड कलर 1/2 स्पून
- केवड़ा 2 टी स्पून
- अचार 2 टी स्पून ( बिरयानी अचार )
- तेल






