चलिए देखते है Khopre ke laddu की रेसिपी|
Khopre ke laddu बनाने के लिए खोपरे को कद्दूकस से बारीक़ करलें , ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू , बादाम , पिस्ता या जो भी ड्राई फ्रूट्स लेना चाहे उसको बारीक़ काट लें |
फ्राई पैन मे 1 टेबल स्पून देसी घी डालकर उसमे ड्राई फ्रूट को हलकी आंच पर फ्राई करके निकाल लें |
उसी कढाई मे 1 टेबल स्पून घी डालकर घिसा हुआ खोपरा डाल दें और फिर हलकी आंच पर चलाते हुए हल्का रंग बदलने तक 1 मिनट तक फ्राई करलें , अब इसमे दूध डालदें , हलकी आंच पर चलाते रहे और जब दूध कम होने लगे तोह चीनी डालकर मिक्स करलें |
अब इसमे इलाइची पाउडर , ड्राई फ्रूट्स ,सुखा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करलें और सभी को सुखा लें |
हल्का ठंडा होने पर लड्डू की शेप देते रहे (ज्यादा ठंडा ना होने दें वरना लड्डू नही बनेंगे)
INGREDIENTS
- खोपरा 2 गोले (300 g)
- 20 काजू कटे हुए
- 20 बादाम कटे हुए
- 20 -25 पिस्ता कटे हुए
- 2 टेबल स्देपून सी घी
- 1 टी स्इपून लाइची पाउडर
- चीनी 250 g
- दूध 250 g(फुल क्रीम)
- 4 टेबल स्पून सूखा दूध







