Matar Paneer Recipe
बारीक कटे प्याज़ गर्म तेल में डाल कर लाइट ब्राउन होने पर निकाल ले (बिरिस्ता बना ले ) ठन्डे होने पर मिक्सर ग्राइंडर में प्याज़ और दही का पेस्ट बना ले |
जिस कढाई में प्याज़ फ्राई किये थे उसी में पिसे टमाटर ,नमक ,हल्दी, जीरा , लाल मिर्च पाउडर ,अदरक लसन का पेस्ट ,धनिया पाउडर डाल कर 10 से 12 मिनट भून ले बीच -बीच में चलाते रहे जिससे मसाला जले ना|
अब प्याज़ और दही का पेस्ट डाल दे एक बड़ा चम्मच पानी भी डाल दे 4 से 5 मिनट हलकी आंच पर और भून ले , मसाला अच्छी तरह भूनने के बाद उबली हुयी मटर डाल दे (मटर को नमक के पानी में 10 से 12 मिनट के लिए उबाल ले या गला ले ) |
एक चम्मच तेल में पनीर फ्राई कर के पनीर ,गर्म मसाला और कसूरी मेथी डाल दे |
Matar Paneer Recipe
Ingredients –
- पनीर – 500 ग्राम
- मटर 250 ग्राम
- प्याज़ 3 (फ्राई )
- टमाटर 3
- दही 3 टेबल स्पून
- नमक स्वादनुसार
- लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून
- हल्दी 1/2 टी स्पून
- धनिया पाउडर1 टी स्पून
- जीरा 1/2 टी स्पून
- गर्म मसाला 1/2 टी स्पून
- कसूरी मेथी 2 टी स्पून
- तेल