चलिए देखते है Lauki Recipe –
लौकी को छील कर काट ले नमक ,मिर्च और हल्दी डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर ले ,कढाई में तेल गर्म होने पर लौकी को 3 से 4 मिनट के लिए फ्राई कर के तेल से निकाल ले |
हरी मिर्च और टमाटर का मिक्सर ग्राइंडर में पेस्ट बना कर कढाई में डाल दे हिंग ,लाल मिर्च पाउडर ,हल्दी ,धनिया पाउडर ,अदरक लसन का पेस्ट ,कटे प्याज़ और पानी डाल कर भून ले |
अच्छी तरह भुन जाने पर रोस्ट की हुयी कसूरी मेथी ,लौकी ,किचन किंग मसाला और ज़रुरत के मुताबिक पानी डाल कर 10 से 12 मिनट पका ले लौकी गल जाने पर फ्रेश क्रीम या दूध की मलाई डाल कर मिक्स करले उपर से हरा धनिया डाल कर सर्व करे |
Ingredients –
- लौकी 500 ग्राम
- लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून
- हल्दी 1/2 टी स्पून
- नमक स्वादनुसार
ग्रेवी –
- हींग चुटकी भर
- प्याज़ 2 बारीक कटे
- लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून
- धनिया पाउडर 2 टी स्पून
- हरी मिर्च 3 और टमाटर 2 (पेस्ट )
- कसूरी मेथी 2 टी स्पून (रोस्ट )
- अदरक लसन का पेस्ट 2 टी स्पून
- किचन किंग मसाला 1 टी स्पून
- फ्रेश क्रीम या दूध की मलाई 4 टी स्पून
- तेल
- हरा धनिया





