Sev Papdi Recipe –
मैदे में नमक तेल मिला कर गूंद ले |
गुंदे आटे की बड़ी रोटी बेल ले , छोटी कटोरी की मदद से पापड़ी की साइज़ की रोटिया अलग कर ले बीच से आटे को हटा दे छोटी रोटी में फोक या चाकू से छेद कर दे जिससे पापड़ी फुले ना |
मीडियम तेल गर्म होने पर एक एक कर के पापड़ी डाल दे गेस की आंच मीडियम ही रखे दोनों साइड से लाइट ब्राउन होने पर तेल से निकल ले , पापड़ी को एयर कंटेनर डब्बे में या ज़िप लॉक बैग में 15 से 20 दिन स्टोर कर सकते है |
काले चनो को रात भर पानी में भिगो दे सुबह कूकर में नमक डाल कर उबाल ले आलू भी उबाल ले ठन्डे होने पर छिलका उतार कर हाथो से या पोटैटो मैशर से मैश कर ले , प्लेट या ट्रे में पापड़ी रख दे पापड़ी पर चने और आलू रख दे |
चने आलू के उपर इमली गुड की चटनी डाल दे हरी चटनी भी दाल दे |
दोनों चटनी डाल कर बारीक कटा प्याज़ ,बारीक कटा टमाटर, बारीक सेव , हरा धनिया ,अनार के दाने डाल दे उपर से चाट मसाला डाल कर सर्व करे |
Sev Papdi Recipe
Ingredients –
- मैदा 100 ग्राम
- प्याज़ 1 बारीक कटा
- टमाटर 1 बारीक कटा
- आलू 2 उबले (मैश किये )
- चने 1/2 कप (उबले )
- गुड इमली की चटनी
- हरी चटनी
- हरा धनिया
- चाट मसाला
- अनार के दाने