easy rajma recipe –
easy rajma recipe बनाने के लिए राजमा को 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दे ,कूकर में राजमा ,नमक और पानी (पानी राजमा के उपर तक डाले )डाल कर 4 से 5 सिटी लगा दे |कूकर की हवा निकल जाने पर राजमा गले या नहीं चैक कर ले |
प्याज़ को बारीक (आमलेट कट ) काट ले टमाटर भी छोटे कट ले, कढाई या बगोने में तेल डाल कर तेज़ पत्ता और जीरा डाल दे उसके बाद प्याज़ डाल कर कुछ देर( 4 से 5 मिनट ) चलाते रहे , अदरक लसन का पेस्ट ,टमाटर ,लाल मिर्च पाउडर ,कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर ,हल्दी ,जीरा पाउडर नमक (नमक पहले भी डाला है ) डाल कर भून ले हरी मिर्च को बीच से काट कर डाल दे |
पका राजमा 3 से 4 टी स्पून पीस ले मसाला भुन जाने पर पिसा राजमा मिला कर 2 से 3 मिनट चला ले |
राजमा और राजमे का पानी मसाले में मिला कर अच्छी तरह चला कर कुछ देर पका ले उपर से गर्म मसाला और हरा धनिया डाल कर सर्व करे |
easy rajma recipe
Ingredients –
- राजमा 150 ग्राम
- प्याज़ 2 बड़े ( बारीक कटे )
- टमाटर 3 बड़े ( बारीक कटे )
- लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून
- नमक स्वादनुसार
- धनिया पाउडर 2 टी स्पून
- हल्दी पाउडर 1/2 हल्दी पाउडर
- गर्म मसाला 1/2 टी स्पून
- जीरा पाउडर 1 टी स्पून
- अदरक लसन का पेस्ट 2 टी स्पून
- हरी मिर्च 2 से 3
- जीरा 1 टी स्पून
- तेज़ पत्ता 2
- हरा धनिया
- तेल






