चलिए देखते है Butter chicken in delhi की रेसिपी|
Butter chicken in delhi को बनाने के लिए चिकन में नमक ,नीबू का रस , दही , कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर , अदरक लसन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स करके कुछ देर के लिए मेरिनेशन के लिए रख दे |
फ्राई पैन में थोडा तेल लेकर प्याज को 2 मिनट तक फ्राई करले , उसके बाद अदरक लसन का पेस्ट ,कटे टमाटर , काजू , नमक और सुखी लाल मिर्च डालकर चला ले 3 से 4 मिनट तक पका ले , ठंडा होने पर मिक्सर ग्राइंडर से पेस्ट बना लें |
फ्राई पेन या तवे पर तेल डाल कर चिकन के पीस एक एक कर डालेगे दोनों तरफ से सिक जाने पर बाउल में निकाल लेंगे ,कोयला अच्छी तरह गर्म कर के छोटी कटोरी या फॉयल पेपर की कटोरी बना कर चिकन में रख दे कोयला कटोरी में रख कर उस पर तेल की 2 से 3 बूंदे डाल कर कुछ देर के लिए ढक दे |
अलग से कढाई या बगोने में थोडा बटर और तेल डाल कर उसमे पिसा पेस्ट डाल दे ,कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर ,हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर और थोडा पानी डाल कर अच्छी तरह चला कर भून ले |
भुन जाने पर चिकन डाल दे मेरीनेशन का बचा मसाला भी डाल दे जैसी ग्रेवी आप को रखनी हो उस हिसाब से पानी डाल कर 7 से 8 मिनट हलकी आंच पर ढक कर पका ले ,चिकन गल जाने पर कसूरी मेथी ,क्रीम (मलाई ),गर्म मसाला डाल कर मिक्स कर ले |उपर से हरा धनिया डाल कर सर्व करे |
Butter chicken in delhi
Ingredients
मेरीनेशन के लिए –
- चिकन 500 ग्राम
- दही 100 ग्राम
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून
- नमक स्वादनुसार
- अदरक लसन का पेस्ट 2 टी स्पून
- निम्बू का रस 1 टी स्पून
पेस्ट बनाने के लिए –
- प्याज़ 2 प्याज़ (बड़े )
- टमाटर 2 टमाटर
- काजू 18 से 20
- नमक ( मेरीनेशन में भी डाला है ) स्वादनुसार
- सुखी लाल मिर्च 2 से 3
- अदरक लसन का पेस्ट 1 टी स्पून
- गर्म मसाला 1 टी स्पून
- हल्दी 1\2 टी स्पून
- धनिया पाउडर 2 टी स्पून
- कसूरी मेथी 2 टी स्पून
- क्रीम या (मलाई ) 100 ग्राम
- बटर
- हरा धनिया







