Chana Dal Paratha
चने की दाल का पराठा (Chana Dal Paratha ) जो बाहर की परत गेहू के आटे से बनायी जाती है और अंदर मसालेदार प्रोटीन से भरी दाल भरी जाती है वेसे पराठे तो आप ने बहोत तरहा के खाए होंगे जैसे आलू का पराठा , गोभी का पराठा ,पनीर का पराठा ,मिक्स सब्जी का पराठा लेकिन आज हम चने की दाल का पराठा बनायेगे | सुबह के नाश्ते में अगर चने की दाल का पराठा मिल जाये तो मज़ा आ जाये |
रिमझिम बारिश का सुहाना मौसम हो तो डिनर या लंच में भी इसको खाने का अलग ही मज़ा है |
चलिए देखते है चना दाल पराठा(Chana Dal Paratha ) बनाने की रेसिपी –
चने की दाल 1 घंटा पहले भिगो दे ,कूकर में दाल , प्याज़ , सुखी लाल मिर्च ,नमक , मोटा धनिया , लसन की कलिया , जीरा ,लौंग और एक कप पानी डाल कर 2 से 3 सिटी लगा दे गैस निकलने पर कूकर खोल कर देखे दाल में पानी हो तो फुल आंच पर सुखा ले |
दाल ठंडी होने पर मिक्सर ग्राइंडर में पीस ले |आटे में थोडा सा नमक डाल कर गूंद ले ,आटे की छोटी -छोटी लोइया बना कर छोटी रोटी बेल ले रोटी के दोनों पाठ के बीच दाल का पेस्ट फैला कर भर दे और बेल कर रोटी बड़ी कर दे |
तवा गर्म होने पर घी या तेल डाल कर सेक ले |
चने दाल पराठा Ingredient –
- चना दाल 250 ग्राम
- प्याज़ 1 बड़ा
- लसन की कलिया 10 से 12
- लौंग 8 से 10
- जीरा 1/2 छोटा चम्मच
- मोटा धनिया 3 छोटे चम्मच
- 6 से 7 सुखी लाल मिर्च
- नमक स्वादनुसार
- तेल या घी
आटे में नमक डाल कर गूंद दे |
more product – click here
Your message has been sent
For more Use Full Product- click here