Chole Chaat Recipe
काबुली चनो को रात में भिगो दे सुबह कूकर में भीगे चने और नमक डाल कर 1 सिटी लगा कर आंच हलकी कर दे( पानी चनो के उपर तक रखे ) और 4 से 5 सिटी लगा ले सॉफ्ट होने पर कूकर से निकाल ले ,कढाई में एक टेबल स्पून चम्मच में जीरा और बारीक कटा अदरक डाल कर चटकने दे |
छोटे बाउल में काला नमक , लाल मिर्च पाउडर ,हल्दी , गर्म मसाला ,जीरा पाउडर ,चाट फ्रूट का मसाला धनिया पाउडर इन सभी को थोड़े पानी में मिक्स कर के पेस्ट बना ले अब इस पेस्ट को कढाई में डाल दे |
कुछ मिनट भून ले जब तेल दिखने लगे तो बोइल्ड चने और नमक (काला नमक मसाले में भी डाला है इस लिए कम डाले ) डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर ले |
ठन्डे होने पर छोटे -छोटे बोइल्ड आलू काट कर डाल दे (आलू को पहले बोइल्ड कर ले ) बारीक कटा प्याज़ ,बारीक कटी हरी मिर्च (मोटी),बारीक कटा टमाटर (टमाटर के बीज हटा दे ) इन सब को चनो में मिक्स कर ले |
गुड इमली की चटनी ,निम्बू और बारीक कटा हरा धनिया डाल कर सर्व करे |
Chole Chaat Recipe
Ingredients –
- काबुली चने 2 कप
- प्याज़ 1 बारीक कटा
- आलू 1 ( बोइल्ड )
- अदरक बारीक कटा 1 टी स्पून
- टमाटर 1 टमाटर
- हरी मिर्च 2 से 3 हरी मिर्च (मोटी)
- हरा धनिया
- लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून
- हल्दी 1/4 टी स्पून
- काला नमक स्वादनुसार
- नमक स्वादनुसार
- चाट मसाला 1 टी स्पून
- पिसा जीरा 1 टी स्पून
- धनिया पाउडर 1 टी स्पून
- गर्म मसाला 1/2 टी स्पून
- जीरा 1 टी स्पून
- आधा निम्बू का रस
- गुड इमली की चटनी 1 टेबल स्पून
- तेल