Dal Karele ki Sabji
Dal Karele ki Sabji करेला कड़वा होने की वजह से कुछ लोग इसे खाना पसंद नहीं करते karele ki sabji को अगर सही तरीके से बनाया जाय तो नापसंद करने वालो कि भी यह फेवरिट सब्जी बन जाएगी |
चलिए देखते है Dal Karele ki Sabji कैसे बनाते है –
चने कि दाल को आधा घंटा पहले भिगो दे करेले को छील कर बीज अलग कर ले | कुकर में थोडा तेल डाल कर करेले लाइट ब्राउन फ्राई कर ले ऐसा करने से करेलो का कड़वापन कम हो जाता है लाइट ब्राउन होने पर करेलो को निकाल ले |
उसी कुकर में तेल गर्म करके कलौंजी ,जीरा ,सौफ ,मेथी के बीज डाले एक बाउल में नमक ,लाल मिर्च पाउडर ,अदरक लसन का पेस्ट ,हल्दी ,हींग ,धनिया पाउडर इन सब मसालों में पानी डाल कर पेस्ट बना ले और तेल में डाल दे |
कटे प्याज़ ,दाल ,फ्राई करेले ,अमचूर और थोडा पानी डाल कर चम्मच से मिक्स कर ले और सिटी लगा दे एक सिटी लगने पर आंच हलकी करदे और 3 से 4 सिटी लगने दे | कुकर कि गैस निकल जाने पर खोल कर देखे दाल गल जाये तो गैस कि आंच फुल कर के पानी सुखा ले |तैयार है दाल करेले कि सब्जी –
Dal Karele ki Sabji Ingredient–
- करेले 2
- प्याज़ 4
- चने कि दाल 100 ग्राम
- अदरक लसन का पेस्ट 1 ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउ-डर 1 ½ चम्मच
- हल्दी ¼ छोटा चम्मच
- नमक स्वादनुसार
- हींग ¼ छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर ½ छोटा चम्मच
- सौफ ¼ छोटा चम्मच
- जीरा ¼ छोटा चम्मच
- कलौंजी ¼ छोटा चम्मच
- मेथी के बीज कुछ दाने (8 से 10 )
- तेल
More Product- Click Here
more recipe – click here


