Paneer Roll रेसिपी –
Paneer Roll बनाने के लिए पनीर के छोटे -छोटे पीस कर ले , टमाटर, शिमला मिर्च और प्याज़ को भी बारीक काट ले |
पनीर में लाल मिर्च पाउडर ,नमक ,हल्दी ,जीरा पाउडर ,काली मिर्च पाउडर , रेड ऑरेंज फ़ूड कलर ,दही और निम्बू का रस इन सब को मिला दे |कढाई या फ्राई पेन में थोड़े से तेल में पनीर डाल कर 4 से 5 मिनट पानी सुखा ले ,दही का पानी सूखने पर गेस बंद कर दे |
शिमला मिर्च 1 टी स्पून तेल में 1 से 2 मिनट फ्राई कर ले , पराठा या रोटी सेक ले |
रोटी या पराठे पर टमाटर सोस और मेउनीज़ लगा दे , बीच में लम्बाई में पनीर रख दे |
पनीर के उपर शिमला मिर्च , बारीक कटे टमाटर और प्याज़ रख कर रोटी या पराठे को मोड़ कर रोल बना कर टूटपिक लगा दे जिससे रोल खुले ना, रोल के एक साइड टिशु पेपर से कावर कर दे |
Paneer Roll Ingredients –
- पनीर 200 ग्राम
- लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून
- नमक स्वादनुसार
- हल्दी 1/4 टी स्पून
- फ़ूड कलर 1/4 टी स्पून
- काली मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून
- जीरा पाउडर 1/2 टी स्पून
- निम्बू 1/2
- दही 100 ग्राम
- प्याज़ 2 मीडियम
- टमाटर 2 मीडियम
- शिमला मिर्च 2 मीडियम
- मेउनीज़
- टमाटर सोस
- रोटी या पराठा
- तेल