Sarso ka Saag Recipe –
सरसों के पत्ते ,पालक के पत्ते और बथवे के पत्तो को साफ कर ले फिर धो कर बारीक काट ले |कूकर में बारीक कटे पत्ते लसन की छीली हुयी कलिया ,कटा अदरक , हरी मिर्च ,नमक और एक बड़ा चम्मच पानी डाल कर सिटी लगा ले एक सिटी लगने पर 10 से 12 मिनट हलकी आंच पर पकने दे |
कूकर की गेस निकलने पर हलकी आंच पर मथनी से साग को मथ ते रहे कम से कम आधे घंटे तक हलकी आंच पर पकाए बीच – बीच में साग में मथते हुए चलाये ,छोटे बाउल में 2 टी स्पून मक्की के आटे में पानी मिलकर पेस्ट बना ले अब इस पेस्ट को साग में डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर ले |
साग को मथनी से मथते हुए एक जैसा कर ले , कढाई या फ्राई पेन में देसी घी में हींग, बारीक कटा प्याज़ ,सुखी लाल मिर्च और बारीक कटा लसन डाल कर लाइट ब्राउन कर ले |
इस तडके में साग डाल कर मिक्स कर दे |
Ingredient –
- सरसों का साग 1 kg
- पालक 250 ग्राम
- बथवा 250 ग्राम
- लसन की कलिया 8 से 10
- मक्की का आटा 2 टी स्पून
- अदरक 1 इंच का टुकड़ा (बारीक काटा )
- नमक स्वादनुसार
- हरी मिर्च 5 से 6
तडके के लिए –
- देसी घी
- बारीक कटा प्याज़ 1 मीडियम
- बारीक कटा लसन 10 से 12 कलिया
- सुखी लाल मिर्च 4 से 5