कुछ नया खाने का मन हो तो Chicken Rice ट्राई करे इसमें चिकन को मेरिनेट कर के फ्राई किया जाता है और भुने मसाले में बोइल्ड चावल , फ्राई चिकन और अंडे डाल कर इस टेस्टी डिश को तैयार किया जाता है |
चलिए देखते है Chicken Rice रेसिपी
चिकन के छोटे पीस कर ले आधा इंच के आस पास ,चिकन में कॉर्न फ्लौर ,गरम मसाला ,हल्दी ,नमक ,अदरक लसन का पेस्ट ,फ़ूड कलर , लाल मिर्च पाउडर और चिकन 65 मसाला या तंदूरी मसाला (दोनों में जो भी आप के पास हो ) अच्छी तरह मिला ले |
कढाई में तेल मीडियम गर्म होने पर एक एक कर के चिकन के पीस डाल दे लाइट ब्राउन होने पर तेल से निकाल ले |
बासमती चावल को एक घंटे पहले भिगो दे बगोने में चावल पानी और नमक डाल दे पानी चावलों के 1 इंच उपर तक रखे गेस की आंच फुल ही रखे जब पानी चावलों के निचे आ जाये यानि चावलों में पानी 30 % रह जाये तो 10 मिनट के लिए गेस की आंच हलकी कर दे यानि दम पर रख दे |जब चावल पाक जाये तो गेस बंद कर दे
हरे प्याज़ के दोनों पाठ अलग अलग काट ले (सफ़ेद हिस्सा अलग और हरा हिस्सा अलग ) साथ ही नोर्मल प्याज़ भी बारीक (ओम्लेट कट )काट ले | जिस तेल में चिकन फ्राई किया था उस तेल को बगोने में लेकर गम कर ले और हरा हिस्सा छोड़ कर दोनों सफेद हिस्से तेल में डाल दे सॉफ्ट होने पर कटे टमाटर डाल दे |
टमाटर सॉफ्ट होने लगे तो अदरक लसन का पेस्ट ,नमक , कढ़ी पत्ता , हल्दी ,लाल मिर्च पाउडर ,जीरा ,धनिया पाउडर (इन सब मसालों में पानी डाल कर पेस्ट बना ले ) भी डाल दे और हलकी आंच पर चलाते हुए भून ले ,मसाला भुन जाने पर अंडे फेट का डाल दे और चला ले |
अब शिमला मिर्च डाल कर 3 से 4 मिनट हलकी आंच पर पकने दे फ्राई चिकन भी डाल दे |
बोइल्ड चावल और बचे हिये हरे प्याज़ (हरा वाला हिस्सा ) भी डाल दे उपर से रेड ऑरेंज कलर या लेमन येल्लो कलर डाल कर सभी को अच्छी तरह मिक्स कर ले |
Chicken Rice Ingredients –
चावल 500 ग्राम
चिकन मेरिनेशन –
- चिकन 250 ग्राम ( बॉन लेस छोटे पीस )
- अदरक लसन का पेस्ट 1 टी स्पून
- हल्दि 1/4 टी स्पून
- गरम मसाला 1/2 टी स्पून
- नमक स्वादनुसार
- लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून
- चिकन 65 मसाला या तंदूरी मसाला 2 टी स्पून
- फ़ूड कलर 1/4 टी स्पून
- कॉर्न फ्लौर 4 टी स्पून
मसाले में –
- प्याज़ 2 ( बारीक कटे )
- हरे प्याज़ 200 ग्राम
- टमाटर 4
- नमक स्वादनुसार
- हल्दी 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून
- अदरक लसन का पेस्ट 2 टी स्पून
- कढ़ी पत्ता आधा कप
- जीरा 1 टी स्पून
- धनिया पाउडर 3 टी स्पून
- अंडे 5
- शिमला मिर्च 1
- तेल
- फ़ूड कलर
- रेड ऑरेंज कलर
- लेमन येलो कलर